Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

पेट्रोल के पैसे मांगने पर पंप के कर्मचारियों के साथ की गई जमकर मारपीट , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना..

34

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने जब पेट्रोल के पैसे मांगे तो एक युवक ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक भाग गया और वह कुछ देर बाद अपने कुछ साथियों को लेकर आया। वह बिना नंबर प्लेट की कार से पहुंचा था और पेट्रोल पंप कर्मचारी कुछ समझ पाते इससे पहले उसने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

युवक काफी देर तक पेट्रोल पंप पर उपद्रव मचाते रहे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवकों के हाथों में बेसबॉल के डंडे और बैट और लाठी थे। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने भी इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि एक बिना नंबर प्लेट की कार से दर्जन भर युवक आए थे और कई कर्मचारियों को पीटा है। कुछ रुपए भी उन्होंने लूट लिए हैं और वह भाग गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल का नंबर भी पुलिस को दे दिया है। जिसके आधार पर पुलिस पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। यह पेट्रोल पंप रानीताल क्षेत्र में है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.