Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत, हाथ में था तिरंगा, लोग बजा रहे थे तालियां

31

इंदौर। शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है। लोगों ने इसे भी कार्यक्रम का हिस्‍सा माना और काफी देर तक वे तालियां बजाते रहे।

यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे नीचे गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था।

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि छाबड़ा मां तुझे सलाम गीत पर अपनी प्रस्‍तुति दे रहे थे। उनके प्रदर्शन पर शि‍विर में मौजूद लोग तालियां भी बजा रहे थे। जब वे कुछ पल लड़खड़ाकर नीचे गिरे तो लोगों ने इसे भी उनके प्रदर्शन का हिस्‍सा माना। इस दौरान भी तालियां बजती रहीं।

जब छाबड़ा काफी समय तक नहीं उठे तो उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार छाबड़ा के स्‍वजनों ने उनकी आंखों के साथ अन्‍य अंग दान कर दिए। आयोजकों के अनुसार इस श‍िविर का आयोजन युवाओं को योग से जोड़ने के लिए किया गया है।

आयोजकों के अनुसार अलसुबह करीब एक घंटे यह श‍िव‍िर आयोजित किया जाता है। इसमें बच्‍चों के साथ ही बड़ी संख्‍या में लोग शाम‍िल होते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.