Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दाबड़िया का किया आकस्मिक निरीक्षण

0 170

आगर-मालवा, में जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने ग्राम दाबड़िया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम राशन दुकान का जायजा लिया। उन्होंने सीमा बाई एवं सुहाग बाई को अपने समक्ष में दो माह का राशन दिलवाया। ग्रामीणों से संवाद कर राशन दुकान के नियमित खुलने एवं समय पर राशन वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने गेहूं एवं चावल की गुणवत्ता को भी परखा।

इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम के माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने तीन छात्राओं से बारी-बारी से पढ़ाए जा रहे अंग्रेजी के पाठ को पढ़वाया। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों से नियमित रूप से अंग्रेजी लेखन एवं वाचन की प्रैक्टिस करवाई जाए। विद्यालय भवन की छत से पानी रिसाव की शिकायत पर उन्होंने सरपंच एवं उप यंत्री को छत की मरम्मत, वाटर प्रूफिंग एवं छत पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए

गौशाला का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने राधा-कृष्ण गौशाला का भी निरीक्षण किया। गौशाला में आश्रित गोवंश की संख्या, पशु आहार की व्यवस्था, देखभाल एवं उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

बारिश में कीचड़ एवं पानी से गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौशाला परिसर में पशु आहार के भंडारण एवं कुएं का निरीक्षण कर कुएं की मरम्मत करवाने के लिए भी कहा। उन्होंने गौशाला में आश्रित गोवंश की समुचित देखभाल, उपचार एवं आहार के पर्याप्त प्रबंधन के निर्देश दिए।

आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. मीना ने गुरुवार को जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दाबड़िया में आंगनवाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, पूरक पोषण आहार वितरण, टेक होम राशन वितरण, गरम पका हुआ भोजन, नाश्ते का वितरण, दर्ज बच्चों की संख्या, बच्चों की उपस्थिति आदि की विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर ने शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के बारे में भी पूछा और बच्चों को नियमित रूप से शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध खिलौने, पठन-पाठन सामग्री फर्नीचर आदि के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने द्वितीय चरण में ग्राम दाबड़िया की इस सक्षम आंगनवाड़ी को सक्षम बनाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य की सराहना की।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में सेम श्रेणी के एक बच्चे अर्चित मालवीय को सरपंच देवी सिह यादव द्वारा गोद लेकर उसके समुचित पोषण एवं आहार व्यवस्था कर श्रेणी सुधार की पहल करने पर सरपंच की सराहना भी की।

इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी। राजीव गुप्ता, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.