Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने हाई स्कूल अंबा देव में स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण

0 21

शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

आगर, 13 अगस्त 2026। जन विश्वास अभियान के तहत जिला कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने आज ग्राम अंबा देव का भ्रमण कर हाई स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

हाई स्कूल अंबा देव के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 10वीं की स्मार्ट क्लास में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्य पुस्तक वितरण की जानकारी ली और बोर्ड कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की करियर काउंसलिंग करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शेष रहे विद्यार्थियों को भी तत्काल पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ 9 शिक्षकों में से केवल 4 शिक्षक ही उपस्थित पाए गए।

इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर डा मीना ने जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी को निर्देश दिए कि अनुपस्थित शिक्षकों के *अवकाश आवेदनों का परीक्षण कर दोषी शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इससे पूर्व , कलेक्टर श्री मीना ने ग्राम अंबा देव का भ्रमण कर हर घर नल से जल समूह जलप्रदाय योजना के तहत ग्रामीणों के घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराने एवं रोड रेस्टोरेशन के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेशन कार्य करवाने तथा प्रत्येक घर पर स्टैंड बनाकर नल का टेप लगवाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवास निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

मारू बर्डिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद
कलेक्टर डॉ श्री शेर सिंह मीना ने बड़ोद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गुरुवार को ग्राम मारू बरडिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और गंगापुर में आयोजित शिविर के बारे में बताया। सरपंच एवंग्रामीणों ने पंचायत भवन में कलेक्टर डॉ मीना एवं जिला पंचायत सीईओ का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, तहसीलदार भू-प्रबंधन गिरीश सूर्यवंशी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.