Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता,

0 13
जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत,
140 क्विंटल खिचडी का वितरण किया गया।
कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची। किया बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक 
आगर मालवा।  विधानसभा क्षेत्र 166 में ’विधायक मधु गेहलोत के आह्वान पर आयोजित 51 हजार कलश यात्रा‘ में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भव्य कलश यात्रा में हजारों लाडली बहनों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को पुरानी कृषि उपज मंडी में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ की भावना के साथ यदि हम आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से बाबा महाकाल व बाबा बैजनाथ का आशीर्वाद’ हमें अवश्य मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लाडली बहना योजना की राशि भी बहनों को शीघ्र ही प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक उत्सव और इस तरह के आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को जागृत करने का सशक्त माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आगर एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में विकसित होगा। प्रदेश और जिले के विकास के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। ’सड़क, बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता के कारण आगर के किसान आज उन्नत खेती कर रहे हैं। विकास के मामले में भी आगर जिला प्रदेश में नंबर वन बनकर उभरा है। विधायक मधु गेहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि चार माह बाद निर्धन कन्याओं का आगर में निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधायक वेतन से आगर विधानसभा क्षेत्र में 23 निर्धन परिवारों को मकान बनाकर उपलब्ध करवाएं गए है। क्षैत्र के विभिन्न गांवों में सामाजिक कार्याें के लिये टीनशेड भी बनाएं है। विधायक ने कहा कि आगर क्षेत्र को विकास के मामले में नम्बर-1 बनाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा हैं।
 उन्होंने कलश यात्रा में एक आव्हान पर बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता उनका धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई चौहान,पुर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, गोविंद सिंह बरखेडी,आभा चोपडा,भेरुसिंह चौहान, सहित भाजपा पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों व मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्रावण मास की भक्ति में विधानसभा डुबा,
 पुरानी कृषि उपज मंडी से 5 किमी तक बैजनाथ धाम तक निकली भव्य कलश यात्रा
महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर किया पैदल मार्च, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, बाबा बैजनाथ का हुआ जलाभिषेक
श्रावण मास की पावन बेला में भक्ति और आस्था की अनुपम मिसाल देखने  मिल रही है। गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी से कलश लेकर प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ धाम 5 किलोमीटर तक पैदल भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र ने भाग लिया, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर सजे-धजे परिधानों में पदयात्रा करती नज़र आईं।
यात्रा का नेतृत्व विधायक मधु गेहलोत ने किया। यात्रा का शुभारंभ पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से किया गया, जहां विधि-विधान से पूजन उपरांत कलशों में पवित्र जल भरकर यात्रा शुरू हुई। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और भजनों की धुन पर भक्तगण झूमते, नाचते हुए आगे बढ़ते रहे। पुरुष, महिलाएं और बच्चे, बालिकाओं श्रद्धा एवं उल्लास के साथ यात्रा में शामिल थे।
यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कलश यात्रा बैजनाथ धाम पहुंची, तो वातावरण शिवमय हो उठा। बाबा बैजनाथ भोलेनाथ का जलाभिषेक  किया गया। महिलाएं और युवतियाँ घंटा-घड़ियाल बजाती हुई दर्शन हेतु मंदिर में पहुँचीं और श्रावण मास के इस विशेष अवसर पर भोलेनाथ से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.