Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

यूपी: शादी के जोड़े में परीक्षा देने यूनिवर्सिटी पहुंची दुल्हन, ससुराल वालों ने किया फुल स्पोर्ट

45

यूपी के झांसी विश्वविद्यालय में शादी के एकदम बाद परीक्षा हाल में पेपर देने पहुंच गई है। शादी के जोड़े में सजी दुल्हन को पेपर सेंटर में देख सभी लोग हौरान हो गए। दुल्हन के भाई और देवर उसे एग्जाम सेंटर तक लेकर आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन ने अपने ससुराल पक्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखने की बात की है। इस पर वे लोग इसके लिए राज़ी हो गए और शादी के तुरंत बाद एग्ज़ाम देने भेज दिया। दुल्हन के इस फैसले की हर कोई तरीफ कर रहा है।

बता दें कि शादी के जोड़े में परीक्षा देने आई खुशबू राजपूत झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट की छात्रा है। शादी के दूसरे दिन सुबह विदाई से पहले अपने घरवालों से एग्जाम देने की बात कही। जिसपर उन्होंने लड़के वालों से खुशबू की इच्छा के बारे में बात की। खुशबू के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं परीक्षा देने के बाद वापिस आई खुशबू की शादी से जुड़ी रस्में पूरी की गई और उसकी विदाई की गई।

इसपर खुशबू का कहना है कि शादी की रस्मों में दो घंटे का इंतज़ार किया जा सकता है, लेकिन परीक्षा दोबारा नही आ सकती। मेरे घरवाले ये बात समझते थे. उन्होंने फुल सपोर्ट किया. शादी के बाद भी पढ़ाई नही छोड़नी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.