Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली-मुंबई हाईवे से नदी में गिरी तस्करों की कार, बाहर निकाल डिग्गी खोलते ही दंग रह गई पुलिस

44

रतलाम/नामली। जिले से गुजरात, पंजाब, हरियाणा व मध्यप्रदेश के अन्य नगरों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले महू-नीमच हाईवे, जावरा-आगर हाईवे, सैलाना-बाजना आदि मार्गों से करते रहे हैं। अब वे हाल ही में बने मुंबई-दिल्ली हाईवे (एक्सप्रेस-वे) से भी तस्करी कर रहे हैं। यह बात रविवार को जिले के नाामली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोरिया के पास एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से नीचे पानी में गिरी कार से सामने आई है। पुलिस ने जब कार को बाहर निकालकर खोला तो उसमें डोडाचूरा से भरे छह बोरे मिले। इन बोरों में एक क्विटंल से अधिक डोडाचूरा मिला।

जानकारी के अनुसार हाईवे के नौगांवाकला व धामनोद के बीच ग्राम चंदोरिया के पास स्थित पुलिया से कार करीब 15 फीट नीचे पानी में जा गिरी। ड्राइवर कार से निकलकर भाग निकला। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जब कर्मचारियों ने सुबह 9.34 बजे कार पुलिया से नीची गिरी देखी तो पुलिस को सूचना दी। नामली थाने से पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पहले माना जा रहा था कि कार में कोई यात्री होगा, लेकिन कार में कोई यात्री नहीं मिला।

एसडीओपी अभिलाष भलावी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा क्रेन बुलवाई। क्रेन के कर्मचारी व कुछ ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोपहर में कार को बाहर निकाला गया।पुलिस ने आसपास तलाश की लेकिन कार ड्राईवर या अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस कार को नामली थाने पर ले गई तथा कार खोलकर चेक की तो उसमें सफेद छह बोरे पाए गए। बोरों को खोलकर देखा तो उनमें डोडाचूरा पाया गया। पांच बोरे गिले व एक सूखा था। सूखे बोरे का वजन करने पर उसमें करीब 19 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा भरा हुआ था। इससे माना जा रहा है कि सभी बोरों में करीब 20-20 किलो डोडाचूरा होगा।

ड्राईवर की तलाश जारी

एसडीओपी अभिलाष भलावी ने बताया कि कार एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। क्रेन व गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलावर तलाशी ली गई तो उसमें डोडाचूरा से भरे छह बोरे पाए गए। कार के ड्राईवर व उसके पास वाली सीट के एयरबैग खुले पाए गए है। इससे माना जा रहा है कि उसमें ड्राईवर के अलावा अन्य व्यक्ति भी सवार होगा। जो दुर्घटना के बाद निकल कर भाग निकले। कार ड्राईवर की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही पता चलेगा कि कार में वह अकेला था या अन्य लोग भी थे तथा डोडाचूरा कहां से लेकर कहां जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.