Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी

Doctor Police Clash Haryana Update: पुलिस और डॉक्टरों की ‘जंग’ में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था; अस्पतालों में लटके ताले, इलाज के लिए भटक रहे लोग

24

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में खाकी और सफेद कोट के बीच उपजा विवाद अब एक मानवीय त्रासदी का रूप लेता जा रहा है। घरौंडा थाना के निलंबित एसएचओ और सरकारी डॉक्टर के बीच शुरू हुई यह तकरार अब पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को ले डूबी है। आलम यह है कि अस्पताल के बेड खाली पड़े हैं और अस्पताल के बाहर मरीजों की कतारें लंबी होती जा रही हैं।

विवाद की जड़ में एक कथित बदसलूकी और थप्पड़ कांड है। डॉक्टरों का आरोप है कि घरौंडा थाने के तत्कालीन SHO दीपक और उनके साथी पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें थप्पड़ मारा और जबरन थाने ले गए। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर पुलिस से अपनी गलती के लिए माफी मांगते दिख रहे हैं। पुलिस पक्ष का तर्क है कि डॉक्टर ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। हालांकि, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए SHO को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन डॉक्टर अब FIR की मांग पर अड़े हैं।

करनाल के नागरिक अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और ग्रामीण क्षेत्रों के CHC-PHC में स्थिति भयावह है। ओपीडी (OPD), प्रसूति कक्ष (लेबर रूम) और यहाँ तक कि पोस्टमार्टम सेवाएं भी ठप्प हैं।: दूर-दराज के गांवों से बसें और ऑटो किराए पर लेकर आए गरीब मरीज बिना इलाज के लौट रहे हैं। एक बुजुर्ग मरीज का कहना था, “हम 40 किलोमीटर दूर से आए हैं, लेकिन कोई बात करने को तैयार नहीं है। डॉक्टर साहब हड़ताल पर हैं, पर हमारी क्या गलती है? हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMSA) ने स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई अब आत्मसम्मान की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। अभी यह करनाल में है, अगर समाधान नहीं निकला तो पूरे हरियाणा के डॉक्टर सड़कों पर उतरेंगे।”

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी लगातार डॉक्टरों के साथ बैठकें कर रहे हैं, लेकिन गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। प्रशासन के लिए चुनौती यह है कि एक तरफ कानून व्यवस्था है और दूसरी तरफ जनता का स्वास्थ्य।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.