Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

सीधी में बोले सीएम शिवराज, धरती पर कोई बगैर जमीन का नहीं रहेगा

53

सीधी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधी जिले के चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन पहुंचे। जहां उन्होंने गैस रिफिल योजना के हितग्राहियों का सम्मेलन और हितग्राही लाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा विधायक शरदेंदु तिवारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लाड़ली बहना योजना पर किए सवाल जवाब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने परिवार की तरह सरकार चलाई है। कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया उन्होंने केवल सरकार चलाने का काम करते रहे हैं। लाडली बहन योजना को लेकर महिलाओं से सवाल किया और जवाब मांगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बहनों की जिंदगी बदलने का काम कर रहे हैं। पैसा आने से मान सम्मान और इज्जत बढ़ा है। मुख्यमंत्री आवास योजना से जिन लोगों के पास आवास नहीं है उन्हें आवास दिया जाएगा। लाड़ली बहना आवास योजना के तहत भी काम कर रहे हैं।

सीएम ने किया ये ऐलान

उन्होंने ऐलान किया कि इस धरती पर कोई बिना जमीन के नहीं रहेगा। अब तक सीधी जिले में 17000 से अधिक पट्टा वितरण किया जा चुका है। यह एक सामाजिक क्रांति है हम सीधे खाते में पैसा देने का काम किया है जिससे बहनों को न्याय मिल सके। हम ऐसी योजना बनाई हैं जिससे बहनों को परेशानी से छुटकारा मिल सके। तब तक चैन से सांस नहीं लेंगे जब तक बहनों की जिंदगी नहीं बदल देंगे। अब सास भी बहू का मान सम्मान कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.