Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

₹10.70 लाख में प्राइम लोकेशन का घर! मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैटों में पार्किंग-सिक्योरिटी समेत मिलेंगी ये सुविधाएं, लॉटरी की डेट फिक्स

26

लखनऊ में कभी माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे में रही डालीबाग की 2,314 वर्गमीटर जमीन पर अब गरीबों का आशियाना होगा. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इसी जमीन पर सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैट तैयार किए हैं. इन फ्लैटों की लॉटरी 10 और 11 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी. एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने आदेश जारी कर कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी. यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण के साथ, आवेदकों की मौजूदगी में पर्चियां निकाली जाएंगी.

डालीबाग की ये वही जमीन है जिस पर कभी माफिया मुख्तार अंसारी का अवैध कब्ज़ा था. प्रशासन ने अभियान चलाकर इस कब्जे से जमीन को मुक्त कराया, और अब उसी जगह पर गरीब परिवारों के लिए नया आशियाना तैयार किया गया है. तीन ब्लॉकों वाले ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर में हर फ्लैट का क्षेत्रफल 36.65 वर्गमीटर रखा गया है.

सिर्फ 10 लाख 70 हजार की कीमत वाले इन फ्लैटों में स्वच्छ जल और बिजली की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और दोपहिया वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त जगह है. योजना 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर है, जहां से 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग और हजरतगंज महज 5 से 10 मिनट की दूरी पर हैं.

3 नवंबर तक करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

एलडीए के अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी के मुताबिक, इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 4 अक्टूबर से शुरू हुआ था और 3 नवम्बर, 2025 तक खुलेगा. इच्छुक लोग एलडीए की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. पंजीकरण के लिए फ्लैट की अनुमानित कीमत का 5% शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह केवल 2.5% रहेगा.

1658 लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

अब तक 8529 लोग एलडीए वेबसाइट से पंजीकरण पुस्तिका खरीद चुके हैं, जिनमें से 1658 लोगों ने शुल्क जमा कर अंतिम पंजीकरण पूरा कर लिया है. पात्रता जांच के बाद एलडीए वेबसाइट पर सूची जारी की जाएगी. पहले दिन आरक्षित वर्ग और दूसरे दिन सामान्य वर्ग के लिए लॉटरी निकाली जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.