Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ahmedabad Plane Crash के मलबे से सुरक्षित मिली भगवद् गीता, हैरानीजनक Video आया सामने

26

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद हुए इस दर्दनाक हादसे में 241 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। अब इस दुखद घटना के बीच एक हैरान करने वाला दावा सामने आया है।

बिहार के जाने-माने यूट्यूबर और पूर्व भाजपा नेता मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने दावा किया है कि एयर इंडिया के क्रैश हुए विमान के मलबे से उन्हें भगवद गीता की एक प्रति पूरी तरह सुरक्षित मिली है। कहा जा रहा है कि, यह गीता एक यात्री के पास थी और बचाव दल के मलबे की जांच के दौरान यह पवित्र ग्रंथ बिना किसी नुकसान के बरामद हुआ है। बताया जा रहै कि इस भगवद गीता के न पन्ने फटे, न जले, न ही कोई और क्षति हुई।

वीडियो में दुर्घटना स्थल और बचाव कार्य दिखाए गए हैं, जहां एक व्यक्ति हाथ में भगवद गीता लिए हुए दिखाई देता है, जो बिल्कुल सुरक्षित है। वीडियो में गुजराती भाषा में कुछ बोर्ड और साइन भी दिख रहे हैं, जिन्हें इस घटना स्थल से जोड़ा जा रहा है। मनीष कश्यप ने ट्वीट कर लिखा, ”विमान में एक यात्री भगवद गीता लेकर सफर कर रहे थे… भगवत गीता बिल्कुल सही सलामत प्लेन के मलबे में मिला है,  ये किसी चम्तकार से कम नहीं है।”आपको बता दें कि, अभी तक इस दाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसको लेकर न एयरलाइन ने न ही जांच एजेंसियों ने इस बारे में कोई बयान दिया है। वहीं अगर यह सच है, तो यह एक चमत्कार जैसा ही है। क्योंकि, जहां मानव जीवन बच नहीं पाया, लेकिन एक धार्मिक ग्रंथ पूरी तरह सुरक्षित रहा। आपको बता दें कि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आस्था और तर्क के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे ईश्वरीय कृपा मान रहे हैं, तो कुछ इसे संयोग कह रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.