Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भोपाल पहुंचे, 15 सड़क परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

52

भोपाल। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मप्र के दौरे पर हैं, वे भोपाल पहुंंचगए है। वह यहां 10 हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से 724 किलोमीटर लंबी 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह भोपाल में आठ हजार 38 करोड़ रुपये लागत से 498 किलोमीटर लंबी 15 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

राजधानी के लाल परेड मैदान पर आयोजित सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। इससे पहले गडकरी जबलपुर जाएंगे, जहां वह दो हजार 367 करोड़ रुपये की लागत से 226 किलोमीटर लंबी नौ परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुल 15 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें भोपाल के अयोध्या बायपास खंड का छह लेन चौड़ीकरण, शाहगंज से बाड़ी खंड मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण, श्योपुर-गोरस का दो लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), शुजालपुर बाईपास का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ), अटेर एवं भिंड बाईपास का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ), दाहोद (गुजरात सीमा) से अंबुआ खंड का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ) मुलताई से मध्य प्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन मार्ग (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण की परियोजनाएं शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.