Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

राजस्थान में चौंकाने वाला फैसला, करणपुर सीट पर भाजपा हारी, सुरेंद्र पाल को पहले ही बना दिया था मंत्री

15

जयपुर। राजस्थान में करणपुर सीट पर हुए उपचुनाव में चौंकाने वाला फैसला आया है। यहां भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल की हार हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। यह हार भाजपा के लिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि चुनाव से पहले ही पार्टी ने इन्हें भजन लाल सरकार में मंत्री बना दिया था।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रुपिंदर सिंह को जीत की बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि यह भाजपा के घमंड की हार है।

रुपिंदर सिंह ने सुरेंद्र पाल को 12000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। हालांकि इस परिणाम का राजस्थान की भजन लाल सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले यह बड़ा उलटफेर माना जा रहा है और कांग्रेस इसे भुनाने की कोशिश करेगी।

माना जा रहा है कि रुपिंदर सिंह को अपने पिता के निधन के बाद वोटर्स की सहानुभूति मिली है। इनके पिता तब मौजूदा विधायक थे, कांग्रेस ने इन्हें टिकट दिया था, लेकिन निधन के कारण ही राजस्थान की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.