Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट

24

शहडोल: शहडोल जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, तभी तो कोई भी घटना को अंजाम देने से पहले उनमें अब कोई डर देखने को नहीं मिल रहा है. एक बार फिर से बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है और एक कियोस्क संचालक पर जानलेवा हमला करके हजारों रुपए उससे लूट लिए हैं. कियोस्क संचालक अब जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है.

पहले हमला फिर लूट

घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र की है. यहां कुंजेश सिंह बैंस नाम का एक व्यक्ति जो साखी गांव का रहने वाला है रात को करीब 8 बजे खरपा चौराहे पर स्थित एसबीआई किओस्क बंद करके अपने घर वापस लौट रहा था. वह देवराउ के जंगल के रास्ते से बाइक से जा रहा था, तभी चलती बाइक से अचानक दो अज्ञात बदमाश आए और उस पर अचानक की लाठी डंडों से हमला कर दिया. हमलावरों के चेहरे और सिर पर कई बार वार किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा. हमले के बाद बदमाशों ने उसके बैग में रखे लगभग 20 से 25 हजार रुपए नगद और अन्य सामान लूटकर रफू चक्कर हो गए.

घायल ने खुद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी

इस घटना के बाद घायल अवस्था में ही कियोस्क संचालक ने डायल 112 पर कॉल करके घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सिविल अस्पताल ब्यौहारी में पहले भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ब्यौहारी थाना प्रभारी जियाउल हक ने जानकारी देते हुए बताया है कि “एक व्यक्ति के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई है, शिकायत भी आई है, जिस पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.