Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

37

छतरपुर: देश के जाने माने कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान हुई भारत की शानदार जीत पर पाकिस्तान पर जुबानी अटैक करते हुए कहा कि “बाप तो बाप होता है, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है.”

भारत की जीात पर खुशी से झूम उठे बाबा बागेश्वर

भारत पाकिस्तान मैच में भारत की जीत का जब बाबा धीरेन्द्र शास्त्री को पता लगा तो वो खुशी के मारे झूम उठे और अपने अंदाज में कहते हैं – “बाप तो बाप होता है.” बाबा बागेश्वर ने कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की. उनके इस बयान के बाद समर्थकों में खासा जोश देखा गया और सोशल मीडिया पर भी बयान तेजी से वायरल हो रहा है.

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

दरअसल, रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 61 रनों से हरा दिया. जिसके साथ भारत वर्ल्ड कप के अगले राउंड यानी की सुपर 8 में भी पहुंच गया है. इस हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन की 77 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी ही जीत की बड़ी वजह रही.

क्या बोले बाबा बागेश्वर

वहीं, बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री कहते हैं “पूरे भारत के लिए खुशी की बात है. जब हम अंदर चाय पीने गए, तो हम ने देखा आज भारत पाकिस्तान का मैच है. हम ने देखा भारत बैटिंग करने आया और 12 रन पर एक विकेट हो गया. हम लेटे थे तो लोग बोले गुरु जी तुम्हारे पास शक्ति है तो बताओ, हम ने कहा परेशान मत हो भगवान कृपा करेंगे भारत टीम के प्लेयर बहुत दमदार हैं. भारत के खिलाड़ी ये क्रिकेट मैच जीतेंगे.”

उधर, रविवार को महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में कन्या विवाह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 305 गरीब बेटियों के हाथ पीले कर बाबा बागेश्वर ने अपनी बेटी की तरहा विदा किया. यह आयोजन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री दान पेटी से हर वर्ष करवाते हैं. इस साल 305 बेटियों का विवाह किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.