Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

33

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस घटना में बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है या घटना दो बाइकों की सामने से जोरदार टक्कर होने की वजह से घटित हुई है. जिसमें एक बाइक पर 3 लोग सवार थे और दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति. लेकिन इस घटना में पहले बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना में बाप बेटे और रिश्तेदार की मौत

मरने वाले बाप, बेटा और एक रिश्तेदार थे जो किसी रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे. ये घटना तब हुई जब सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई. दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल है जिसका इलाज जारी है. यह भीषण घटना रविवार की शाम 7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है.

कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम हुमनाडाड की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र के कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम हुमनाडाड में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब एक सड़क हादसे में 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक जगन्नाथ सिंह 55 वर्ष, मृतक लालदेव सिंह 25 वर्ष एवं मृतक तेजबली सिंह 50 वर्ष, जो आपस में पिता पुत्र एवं साधु भाई बताई जा रहे थे. अपने रिश्तेदार के घर से रविवार की शाम को 7 बजे के लगभग वे अपने घर की ओर जा रहे थे तभी हुमनाडाड में सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई और इस घटना में पहली बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

दूसरी बाइक पर सवार अरविंद केवट उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जारी है, घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीओपी जियावन, गायत्री तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.एसडीओपी जियावन गायत्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि “यह घटना रविवार की शाम 7 बजे की है. मृतक एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई और इस घटना में तीनों लोगों की मौत हो गई, वहीं अज्ञात वाहन पर सवार युवक घायल है. सभी का इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतकों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.