Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

9 माह की गर्भवती की मौत को लेकर थाने पर परिजनों का हंगामा, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

17

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम के मालाखेड़ी रोड स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में गुरुवार देर शाम एक 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुक्रवार सुबह महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. परिजन उसके शव को लेकर थाने पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए हंगामा करने लगे. जहां पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया.

मायके वालों का आरोप ससुराल के लोग उसके साथ करते थे मारपीट

मृतका के भाई विक्की राजोरिया ने बताया कि 2022 में उसकी बहन की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. बहन को पैसे और सामान के लिए प्रताड़ित किया जाता था. उसे खाना भी नहीं दिया जाता था. ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट भी करते थे. दीदी के देवर ने फोनकर घटना की जानकारी दी. मेरी बहन गर्भवती थी उनका समय पूरा चल रहा था.

जो महिला नौ महीने की गर्भवती है वह कभी आत्महत्या नहीं करेगी. परिजनों ने बताया कि जब वह 9 महीने की गर्भवती थी तो 3 मंजिल ऊपर कैसे चढ़ कर जा सकती है और आत्महत्या कर सकती है. हमें संदेह है कि उसने आत्महत्या नहीं की है. परिजनों ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो महिला का शव अस्पताल में रखा हुआ था. उसके ससुराल पक्ष से वहां कोई भी मौजूद नहीं था.

पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा गया है महिला का शव

कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई थी. जिसमें मर्ग कायम किया गया है. महिला 9 माह की गर्भवती थी. महिला ने आत्महत्या कर ली थी. आज शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा गया है. पोस्टमार्टम के बाद महिला के परिजन उसके शव को थाने लेकर आए हुए थे. परिजनों को मामले में निष्पक्ष जांच के लिए कहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.