Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Moscow Drone Strike News: यूक्रेन के हवाई हमलों से दहला रूस, मॉस्को के मेयर ने बताया अब तक का सबसे ब... Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है...

मालदीव विवाद के बीच ईशा गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज, सपोर्ट में उतरे ये सितारे

29

इंदौर। इस समय देशभर में मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हाल ही में नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी, जिसमें उन्होंने विदेश की जगह अपने ही देश में घूमने की अपील की थी। उनकी इस अपील के बाद मालदीव के लोगों ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दी थी। दरअसल, उन्होंने मालदीव की जगह लक्षद्वीप और सिंधुदुर्ग में छुट्टी बिताने की बात कही थी। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक सभी भारत के सपोर्ट में उतरे हैं। वहीं, अब ईशा गुप्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

ईशा गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

बता दें कि अधिकतर लोगों की इच्छा होती है कि वे मालदीव में छुट्टियां मनाएं। लेकिन हाल ही में हुए इस इंसीडेंट के बाद मालदीव लोगों के निशाने पर आ गया है। वहीं, ईशा गुप्ता ने भी मालदीव विवाद में लक्षद्वीप का सपोर्ट किया है। उन्होंने थ्रोबैक फोटो शेयर कर लक्षद्वीप जाने के बारे में बताया है। अब इस फोटोज पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ईशा ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वे लक्षद्वीप घूम चुकी हैं और यह काफी खूबसूरत जगह है। ईशा इन फोटोज में लक्षद्वीप के समंदर में स्विमिंग करते और डुबकी लगाते नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझे सबसे खूबसूरत समुद्र तट पर वापस ले चलो, मेरे पैरों की रेत तक, मेरे चेहरे पर सूरज के लिए, उस जादू के लिए जो लक्षद्वीप है। वापस जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”

naidunia_image

श्रद्धा कपूर, जैकलिन और जाह्नवी ने किया सपोर्ट

बाॅलीवुड सितारे श्रद्धा कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, जाह्नवी कपूर, जाॅन अब्राहम, टाइगर श्राॅफ समेत कई सेलेब्स लक्षद्वीप के सपोर्ट में आ गए हैं।

naidunia_image

सभी ने अपने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप का समर्थन करते हुए पोस्ट शेयर की है। रणदीप हुड्डा, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर और सोनल चौहान ने भी पोस्ट शेयर कर लक्षद्वीप को अपना नेक्स्ट बकेट डेस्टिनेशन बनाया है।

naidunia_image

साथ ही भूमि पेडनेकर, पूजा हेगड़े, सारा अली खान समेत कई अन्य सितारों ने भी लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में पोस्ट किए हैं।

naidunia_image

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.