Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए... Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट... Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल ... Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के... Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि...

Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम

32

जांजगीर चांपा: शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में 48 वर्षीय कृष्णा पटेल और उसकी पत्नी रमा बाई पटेल ने अपनी जान दे दी. घर के आंगन में लगे पेड़ पर दोनों लटके मिले. गांव के लोगों ने जब ये मंजर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. कुछ ही पल में पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई.

दंपति ने दी जान

पड़ोसियों और गांव वालों ने घटना की जानकारी शिवरीनारायण पुलिस को दी. इस दौरान पूरे गांवभर की भीड़ कृष्णा पटेल के घर के आसपास जमा हो गई. कुछ ही देर में शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची. पति पत्नी के शवों को उतारा गया. शव का पंचनामा कर पोस्ट मॉर्टम के लिए शिवरीनारायण अस्पताल भेजा गया.

पति पत्नी को फंदे से निकाला और शव का पंचनामा कर पोस्ट मॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पूछताछ की जा रही है-उमेश कुमार कश्यप, एडिशनल एसपी

इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

पटेल दंपति की मौत के बाद गांव में इस बात की चर्चा है कि पति पत्नी ने इकलौते बेटे की मौत के दुख में अपनी जान दी. ग्रामीणों के मुताबिक कुछ समय पहले दंपति के इकलौता बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. जिसके बाद पति पत्नी सदमा में थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.