Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत

न किम जोंग की मिसाइल न कोई हमला… फिर कोरिया में देखते ही देखते कैसे मर गए 18 लोग?

40

तानाशाह किम जोंग उन के दुश्मन देश दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हो गई है. ये सभी मौतें न तो किसी हमले की वजह से और न ही उत्तर कोरिया की मिसाइल अटैक की वजह से हुई है. कोरियाई देश के इन सभी मौतों के लिए हवा को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया के एंडोग शहर के आसपास भीषण आग लग गई. इसे बूझाने में कोरियाई अधिकारियों के पसीने छूट गए. कोरिया आंतरिक विभाग के मुताबिक इस आगजनी में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 19 घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हवा की वजह से लगी आग

कोरिया सरकार के मुताबिक हवा की वजह से जंगल में भीषण आग लग गई. सरकार का कहना है कि शुष्क मौसम और तेज हवा ने चिंगारी को भड़काया, जिसके कारण तुरंत आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आग की वजह से कोरिया सरकार ने बड़ी क्षति की बात कही है.

सरकार ने जो अनुमान व्यक्त किया है, उसके मुताबिक आग लगने की वजह से 17,400 हेक्टेयर यानी 43,000 एकड़ से अधिक भूमि जल गई है. वहीं इस आग की वजह से 1,300 साल पुराने बौद्ध मंदिर सहित सैकड़ों संरचनाएं नष्ट हो गईं.

55 हजार परिवार दरबदर

दक्षिण कोरिया के स्थानीय मीडिया के मुताबिक आग लगने की वजह से 5500 परिवार को पलायन करना पड़ा है. आग बूझाने के लिए लगभग 9,000 अग्निशमन कर्मियों के साथ-साथ 130 से अधिक हेलीकॉप्टर और सैकड़ों वाहनों को तैनात किया गया था.

इधर, उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के भीषण आग से सबक लेते हुए अपने सभी हवाई अड्डों के बाहर के जंगलों को जलाने का फैसला किया है. उत्तर कोरिया सरकार का कहना है कि सूखी वनस्पतियों की वजह से आग लग जाती है, जिससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है.

बता दें कि दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया एक दूसरे के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए है. उत्तर कोरिया ने कुछ दिन पहले अमेरिका और दक्षिण कोरिया को मिसाइल अटैक की धमकी दी थी.

1980 के दशक में दोनों देश आमने-सामने आ भी चुका है. हथियारों के मद्देनजर उत्तर कोरिया काफी मजबूत स्थिति में है. वहीं दक्षिण कोरिया को अमेरिका जैसे सुपरपावर जैसे देशों का साथ मिला हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.