Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल आत्मग्लानि में जान दे दी

20

सिंगरौली। एक वीडियो ने खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया। बरगवां के ग्राम कनई का 21 वर्षीय युवक को एक महिला ने भद्दी-भद्दी गालियां देकर चप्पल से मार कर वीडियो बनाया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। स्‍वजनों की मानें तो आत्मग्लानि की वजह से वीडियो देखने के बाद युवक ने अपनी जान दे दी। स्‍वजनों ने वायरल वीडियो में मौजूद महिला के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शिकायत दर्ज कर स्‍वजनों के बयान के आधार पर हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

महिला घर में शराब बनाकर बेचती है, लोग पीने के लिए जाते हैं

स्‍वजनों ने स्थानीय थाने में यह शिकायत की है। बताया कि कनई ग्राम की रहने वाली महिला के द्वारा घर में शराब बनाकर बेचती है, जिसे लोग पीने के लिए जाते हैं। महिला कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना चुकी है और लोगों से पैसे व स्कूटी की डिमांड करती है, नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देती है।

युवक स्कूटी नहीं दे पाया तो गालियां दीं और चप्पल से मारा

युवक से जब स्कूटी की मांग की, युवक नहीं दे पाया तो उसे गालियां दीं और चप्पल से मारा। 2 दिन बाद वीडियो को फेसबुक पर वायरल कर दिया, जिसे देखने के बाद युवक ने अपने घर में दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर स्‍वजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच करेगी और इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.