Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

Crime News: लुटेरों का आतंक: बीच सड़क पर कार सवार बाप-बेटे को बदमाशों ने घेरा, हथियारों के दम पर की बड़ी वारदात

28

श्री मुक्तसर साहिब: लूटपाट की घटनाएं जिले में लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसा ही एक और मामला अबोहर रोड बाईपास से सामने आया जहां कार में जा रहे पिता-पुत्र को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि 6 से 7 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कार को रोककर लूटने की कोशिश की।

इस दौरान पिता और पुत्र ने बदमाशों से बचकर निकलने की कोशिश की, तो आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल कार के आगे लगा दी, जिससे उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी। कार रुकते ही एक बदमाश ने युवक के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसे देख लुटेरे भागने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने उनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.