Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Sonu Sood Helps Indians in Dubai: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फंसे लोगों की मदद को आगे आए सोनू सूद, जारी किया खास संदेश

21

इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण दुबई में फंसे यात्रियों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं। उन्होंने मुश्किल घड़ी में फंसे लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, ऐसे लोगों के लिए दुबई में मुफ्त ठहरने की व्यवस्था कराने की घोषणा की है, ताकि मुश्किल हालात में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह मिल सके।

एक्टर सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, ”युद्ध के चलते कई लोग दुबई में फंस गए हैं। यदि किसी यात्री के पास रहने की जगह नहीं है, तो उनकी टीम की ओर से बिना किसी शुल्क के सुरक्षित ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मदद के लिए किसी देश या राष्ट्रीयता की कोई बाध्यता नहीं होगी। भारत समेत किसी भी देश का व्यक्ति जरूरत पड़ने पर इस सुविधा का लाभ ले सकता है।” सोनू सूद ने लोगों से अपील की है कि, ”अगर वे खुद या उनका कोई परिचित दुबई में फंसा हुआ है और उसे रहने की जगह की जरूरत है, तो वे इंस्टाग्राम पर @dugastaproperties को मैसेज कर संपर्क कर सकते हैं। अभिनेता ने कहा कि यह पहल सिर्फ इंसानियत के नाते की जा रही है, ताकि संकट के समय लोगों को सहारा मिल सके।”

जानकारी के मुताबिक इस समय पंजाब के कई लोग दुबई में फंसे हुए हैं, हालांकि वहां कितने पंजाबी नागरिक मौजूद हैं, इसकी सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आपको बता दें नवंबर से मार्च तक दुबई में टूरिस्ट सीजन रहता है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए वहां गए थे और मौजूदा हालात के चलते वहीं फंस गए हैं। आपको ये भी बता दें कि पंजाब में बाढ़ के दौरान सोनू सूद प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे उन्होंने कई पीड़ित लोगों की मदद की। मोगा, धर्मकोट, फाजिल्का, खमाणों और संगेरा जैसे क्षेत्रों में जाकर उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद की थी। इस दौरान भी उन्होंने पीड़ित लोगों को राशन कंबल, तिरपाल, बेबी न्यूट्रिशन किट, हाइजीन किट, मच्छरदानी और पशुओं के लिए चारा वितरित किया था। यही नहीं उन्होंने रेस्क्यू के लिए 2 नाव भेजी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.