Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स...

यूसुफ पठान की जीत पर भावुक हो गए छोटे भाई इरफान, बताया-देश के लिए अब क्या करना है?

82

जिसकी उम्मीद ना थी आखिरकार वो हो गया, अनहोनी को होनी में बदल ही दिया गया. बात हो रही है यूसुफ पठान की जिन्होंने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान ने प.बंगाल के बहरामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को मात दी. अधीर रंजन चौधरी पूरे 25 साल बाद चुनाव हारे हैं और ये कारनामा यूसुफ पठान ने कर दिखाया. यूसुफ पठान की इस जीत के बाद उनके फैंस में तो खुशी की लहर दौड़ी ही है साथ में उनके छोटे भाई इरफान पठान की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है. इरफान तो अपने बड़े भाई की जीत के बाद भावुक हो गए और उन्होंने यूसुफ के लिए एक खास संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

बड़े भाई यूसुफ की जीत पर इमोशनल हुए इरफान

इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लाला, एक नेक उद्देश्य के लिए आप अनुभवी राजनेताओं पर जीत हासिल करने के कठिन सफर पर आप निकले थे. ईमानदारी और अटूट संकल्प से लैस आपके नेक इरादे अब बड़े बदलाव के काम में तब्दील हों, जिससे हमारे देश के नागरिकों का जीवन बेहतरीन हो.’ इरफान पठान ने इशारों ही इशारों में बता दिया कि अब उनका बड़ा भाई सबकी भलाई के लिए काम करेगा.

जीत के बाद क्या बोले यूसुफ?

यूसुफ पठान भी अपनी जीत के बाद काफी खुश दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि वो बहरमापुर की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने उनपर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि वो हर कार्यकर्ता की मेहनत से जीते हैं. यूसुफ बोले कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं और वो अधीर रंजन की काफी इज्जत करते हैं. यूसुफ ने ऐलान किया कि वो बरहामपुर में सबसे पहले स्पोर्ट्स एकेडमी बनाएंगे और वो साथ ही इंडस्ट्रीज के लिए काम करेंगे.

यूसुफ पठान के करियर का एक और बड़ा मुकाम

यूसुफ पठान के राजनीतिक करियर की ये पहली जीत है लेकिन इससे पहले वो खेल के मैदान पर कई बड़े जीत हासिल कर चुके हैं. यूसुफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे. इसके अलावा वो 2008 में आईपीएल जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी रहे. 2012 और 2014 में उन्होंने केकेआर को आईपीएल जिताया. साफ है यूसुफ ने क्रिकेट के मैदान पर झंडे गाड़े हैं, अब बारी राजनीतिक मैदान की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.