Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

झारखंड: धमाके के साथ पटाखे की दुकान में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 जिंदा झुलसे; दहशत में लोग

45

झारखंड में होली से पहले गढ़वा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदरमाला बाजार स्थित एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत 5 लोगों की जिंदा जल गए और उनकी मौके पर मौत हो गई. मौत से हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही गढ़वा जिला के रंका थाना के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं

गढ़वा जिले में हुई दर्दनाक घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि करते हुए लिखा, “गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.”

3 बच्चों समेत 5 जिंदा झुलसे

घटना की पुष्टि गढ़वा जिला के एसपी दीपक पांडेय ने की. स्थानीय लोगों के मुताबिक पटाखा दुकान के बाहर में रखकर बेचा जा रहा था. इसी दौरान एकाएक आग लग गई और आग की चपेट में पटाखे आ गए . ऐसे में दुकान को सुरक्षित रखने के लिए दुकान का शटर बंद कर दिया, लेकिन दुकान के अंदर फंसे तीन बच्चों समेत पांच लोग निकल नहीं पाए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई है.

पटाखों के धमाके की आवाज से दहल उठा पूरा क्षेत्र

पांचो लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत से पहले स्थानीय लोगों के द्वारा आनंन -फ़ानन में सभी को बेहतर इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित अस्पताल मैं इलाज के लिए ले जाया गया था हालांकि सभी ने पहले ही दम तोड़ दिया था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद जोर-जोर से पटाखों के धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा. उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था मानो कोई बम फूट रहा हो, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत के साथ-साथ घटनास्थल पर लगी एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर राख हो गई है. कड़ी मस्कट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने भीषण आग पर काबू पाया हालांकि तब तक पांच लोग इसकी चपेट में आकर जिंदा जलकर मर चुके थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.