Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

‘सरेंडर’ कांग्रेस के DNA में है… राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का हमला

38

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर दिए गए बयान से सियासी घमासान मच गया है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सरेंडर करने का आरोप लगाया, जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन पर बड़ा हमला बोला है और उन्हें कांग्रेस के इतिहास की याद दिलाई है और कहा कि कांग्रेस की पार्टी और डीएनए में सरेंडर है.

राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी-आरएसएस वालों को सरेंडर करने की आदत है. अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती, तो कभी सरेंडर नहीं होता. ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र मोदी जी तुरंत सरेंडर हो गए.

उन्होंने कहा था कि बीजेपी-आरएसएस का करैक्टर ऐसा है कि वे हमेशा झुकते हैं. इस बयान में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और सैन्य मामलों पर सवाल उठाए, जिसे भाजपा ने सीधे देश के खिलाफ टिप्पणी बताया.

सेना और देशवासियों का अपमान: नड्डा

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान को न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बल्कि भारतीय सेना, देश और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान करार दिया. उन्होंने कहा, “भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य और पराक्रम को सरेंडर कहना अत्यंत अपमानजनक है. अगर कोई पाकिस्तानी ऐसा कहता तो हम हंसते, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सेना, प्रधानमंत्री और जनता ने भी ऐसा नहीं कहा.”

जेपी नड्डा ने भारतीय सेना की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और बताया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 300 किलोमीटर अंदर तक घुसकर 11 एयरबेस, 9 आतंकी अड्डे तबाह किए और 150 से अधिक आतंकियों को खत्म किया. उन्होंने कहा कि इस सफलता की घोषणा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की थी, न कि सरकार या भाजपा प्रवक्ताओं ने.

सरेंडर कांग्रेस के डीएनए में है

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरेंडर कांग्रेस की डिक्शनरी और DNA का हिस्सा है. उन्होंने कांग्रेस के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने आतंकवाद के सामने, विभिन्न युद्धों और समझौतों में कई बार सरेंडर किया है. नड्डा ने 1971 की लड़ाई के बाद शिमला समझौता, आतंकवाद के खिलाफ नाकामी, 1962 के युद्ध की हार आदि उदाहरण भी दिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.