Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

फील्ड पर अचानक गिर पड़ा खिलाड़ी, मैच के दौरान आया हार्ट अटैक; मौत

52

बीते दिनों से हार्ट अटैक की खबरें काफी ज्यादा सामने आ रही हैं. आए दिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई ऐसा वाकया सामने आ ही जाता है. ताजा मामला सामने आया मुंबई के ठाणे के मीरा रोड इलाके से. यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया. वो खेलते-खेलते गिर गया. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. गिरने के बाद खिलाड़ी को आस-पास के लोग उसे अस्पताल ले गए.

अस्पताल जाकर डॉक्टरों ने खिलाड़ी का इलाज किया लेकिन खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया. अब इस घटना से कई सवाल खडे़ हो गए है. सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह के सवाल पूछ रहे हैं. ये घटना काशीगांव थाने इलाके में हुई है. यहां एक क्रिकेट मैच चल रहा था. एक प्लेयर ने शॉट लगाया. इसके बाद वो क्रीज पर अगली बॉल का इंतजार कर रहा था.

मैच के दौरान गिर गया खिलाड़ी

अचानक वो गिर पड़ा. उसको गिरता देखकर मैच खेल रहे दूसरे प्लेयर्स उसके पास भागे. अंपायर भी उसकी मदद के लिए उसके पास गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. शुरुआत में लगा कि प्लेयर केवल बेहोश हो गया है. ऐसा माना गया की शायद ज्यादा गर्मी के कारण उसे होश में लाने की कोशिशें की गईं, लेकिन वो होश में नहीं आया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पता चला कि उसे हार्ट अटैक आया था. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है. यूजर्स अलग-अलग विचार व्यक्त कर रहे हैं. फिलहाल इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जो डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय बन रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.