Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

पहाड़ों पर कब थमेगी तबाही की बारिश? दिल्ली में बाढ़ का खतरा, UP-बिहार में रेड अलर्ट, जानें इन 10 राज्यों का मौसम

93

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश ने मौसम सुहाना कर रखा है. मौसम विभाग ने इस वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है. यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से दिल्ली में बाढ़ का खतरा सताने लगा है. उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है. मूसलाधार बारिश ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तबाही मचाई हुई है. कई जगह बादल फटने से जानमाल का नुकसान हुआ है.

दिल्ली में शनिवार और रविवार को बारिश होगी. यहां सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों में काले घने बादल अपना डेरा डाले हुए हैं, कभी भी झमाझम बारिश हो सकती है. कई दिनों से यहां हो रही बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दो से तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

पहाड़ों पर हो रही बारिश ने भी दिल्लीवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हथिनीकुंड बैराज में पानी ज्यादा आने से उसे दिल्ली के लिए छोड़ा जाना है. यह पानी ओखला बैराज की ओर आएगा. इसके कारण एक बार फिर से नदी किनारे इलाकों में पानी भर सकता है. हालांकि, इन हालातों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कई बड़े दावे किए हैं. साथ ही पिछले वर्ष हुई इस आपदा से सबक लेते हुए इसकी तयारियों को मुकम्मल किये जाने की बात की जा रही है.

UP-बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ समते आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, मेरठ गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा में बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी है. आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावान जताई है. भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. बीते दो-तीन दिनों से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. बारिश से धान, मक्का, बाजरा जैसी फसलों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बिहार के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज आंधी और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ों पर आफत की बारिश

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी का कहर जारी है. यहां बारिश के कारण भरी नुकसान हुआ है. बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में कई लोग मारे गए हैं. सबसे ज्यादा बुरा हाल हिमाचल प्रदेश का है. यहां बारिश के कारण हुई घटनाओं में 100 से ज्यादा सड़कें बह गई हैं, कई पुल ध्वस्त हुए हैं. वहीं नदियों में भी उफान आया हुआ है. उत्तराखंड में भी हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं. मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

केरल में बारिश की तबाही

भारी बारिश ने केरल के कई इलाकों में तबाही ला दी. वायनाड में हुए भूस्खलन में 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं. यहां अभी भी शव मिलने का सिलसिला जारी है. राहत कार्य के लिए टीमें दिन रात काम कर रही हैं. यहां बारिश के कारण कई बार रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट पैदा हुईं. 250 से ज्यादा घायल लोगों का इलाज कई अस्पतालों में चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.