Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

खैरागढ़ छुईखदान गण्डई में डायलिसिस सेवा से मरीजों को मिली बड़ी राहत

26

खैरागढ़ छुईखदान गण्डई: जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 3 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट संचालित की जा रही है. इस यूनिट में 03 आधुनिक डायलिसिस मशीनों का इंस्टॉलेशन किया गया है.

हर महीने 30 डायलिसिस सेशन

डायलिसिस सेवा का संचालन मार्च 2025 से शुरू किया गया है. जिसके अंतर्गत हर महीने अनुमानित 30 डायलिसिस सेशन किए जा रहे हैं. 12 फरवरी 2025 से अब तक कुल 17 मरीजों को डायलिसिस सेवा दी जा चुकी है, जबकि वर्तमान में 9 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है.

खैरागढ़ के मरीजों को मिल रही बड़ी सुविधा

इस डायलिसिस यूनिट का मुख्य उद्देश्य जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराना है. यूनिट में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

फ्री में मिली रही डायलिसिसि सेवा

जिले के अस्पताल में डायलिसिसि सेवा उपलब्ध होने से मरीजों को अब निजी अस्पतालों या अन्य जिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती. जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों में कमी आएगी. डायलिसिस से संबंधित मरीज मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से अथवा खुद सिविल अस्पताल खैरागढ़ में जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

नए साल पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

  • सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह बनाए जाएंगे. मेडिकल एजुकेशन विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच एक एमओयू हुआ.
  • स्टील सिटी दुर्ग भिलाई शहर में एक रुपये में एक्सरे सुविधा मुहैया करने का ऐलान वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.