Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

‘हमारे खातों से जबरदस्ती पैसे छीने जा रहे, कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश हो रही’, केंद्र पर बरसी सोनिया गांधी

63

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा, ”चुनावी बॉन्ड का मुद्दा सिर्फ कांग्रेस को ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी मौलिक रूप से प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने का एक व्यवस्थित प्रयास चल रहा है।”

सोनिया गांधी ने कहा, ”जनता से एकत्र किया गया धन है हमारे खातों से पैसे ज़बरदस्ती छीने जा रहे हैं। हालाँकि, इन सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि एक तरफ चुनावी बांड का मुद्दा है जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किया गया। चुनावी बांड से भाजपा को भारी लाभ हुआ। दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी दल- कांग्रेस – की वित्तीय स्थिति पर हमला किया जा रहा है। हम सभी का मानना है कि यह अभूतपूर्व और अलोकतांत्रिक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.