Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

शिवराज सिंह चौहान की डिमांड पर रेलवे की मुहर, विदिशा और सांची में 2 एक्प्रेस ट्रेनों का होगा स्टॉपेज

29

विदिशा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से विदिशा और सांची को रेलवे की सौगात मिली है. अब सांची रेलवे स्टेशन पर कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस और विदिशा में कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा. बीते दिनों शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री को इसके संबंध में पत्र लिखा था. अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेनों के स्टॉपेज की जानकारी दी है. इन ट्रेनों के ठहराव से धार्मिक, पर्यटन, व्यापार और शिक्षा से जुड़े यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा.

2 लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों का होगा ठहराव

सांची रेलवे स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस (16031/16032) का ठहराव होगा. यह ट्रेन तमिलनाडु के एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से जम्मू और कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक जाती है. यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है. इसके अलावा विदिशा स्टेशन पर कर्नाटक संपर्क क्रांति (12629/12630) ट्रेन का ठहराव होगा. यह ट्रेन बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक जाती है. ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलती है.

क्षेत्रवासियों का बड़े शहरों से होगा सीधा जुड़ाव

रेल मंत्रालय द्वारा दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज की मंजूरी मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “भारतीय रेल और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जनसुविधा के लिए किए गये इस निर्णय से विदिशा और सांची क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी. इन ट्रेनों के स्टॉपेज से धार्मिक, पर्यटन, व्यापार और शिक्षा से जुड़े यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा सुगम होगी.” उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय का ये निर्णय क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उत्तर भारत और दक्षिण भारत की यात्रा होगी आसान

इन दोनों लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से विदिशा वासियों को काफी फायदा मिलेगा. अंडमान एक्सप्रेस के स्टॉपेज से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जाने वाले श्रद्धालु सांची से ट्रेन पकड़ सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सहूलियत रहेगी.

वहीं, कर्नाटक संपर्क क्रांति के ठहराव से विदिशा और उसके आसपास के लोग दिल्ली और दक्षिण भारत के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं. बेंगलुरु जाने के लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसके अलावा ये ट्रेन पुणे से भी होकर गुजरेगी. वहीं, इससे राजधानी भोपाल की भी यात्रा की जा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.