Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

CJI चंद्रचूड़ को जान से मारने की दी धमकी देने वाला भीम आर्मी का प्रभारी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

71

भोपाल : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मध्य प्रदेश भीम सेना के प्रभारी पंकज अतुलकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर ने 5 अगस्त को अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट की थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को भड़काने वाली पोस्ट डाली थी। उनके खिलाफ थाना गंज में धारा 196(1), 351(3), BNS 66 IT ACT के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के बाद आरोपी पंकज अतुलकर को बैतूल से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा था कि राज्यों को अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का संवैधानिक अधिकार है। इस फैसले से नाराज भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकार ने सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर कहा था कि वह “अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को गुलाम बनाने का फैसला’’ देने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश को जान से मार देगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.