Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रियंका गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती… भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं होंगी शामिल

63

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रियंका गांधी को आज यूपी में प्रवेश कर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था. हालांकि, आज वो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी. राहुल गांधी की यात्रा आज बिहार से उत्तर प्रदेश में शामिल होगी. यात्रा के यूपी में प्रवेश को देखते हुए चंदौली के सैयदराजा में एक सभी भी होने वाली हैं. इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है,मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी. तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.

बिहार के मोहनिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने मोहब्बत की दुकान खोलो और लोगों को जोड़ो. हम सब मिलकर बीजेपी के लोगों द्वारा फैलाई गई नफरत के खिलाफ लड़ेंगे और हम जीतेंगे. यह नफरत का देश है. ये प्यार और भाईचारे का देश है. आपके खून में, आपके डीएनए में नफरत नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.