Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

अगले माह से जौरा तक बढ़ाया जा सकता है मेमू ट्रेन का संचालन, 26 अक्टूबर को रूट का निरीक्षण

46

ग्वालियर। ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज ट्रैक परियोजना के अंतर्गत वर्तमान में सुमावली तक चल रही मेमू ट्रेन को अगले माह से जौरा तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने जौरा तक ट्रैक तैयार कर दिया है। अब आगामी 26 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मनोज अरोरा इस ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। उनकी हरी झंडी मिलते ही अगले माह से ट्रेन जौरा तक जाएगी, जबकि कैलारस तक ट्रेन दौड़ाने के लिए दिसंबर माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

26 अक्टूबर को रूट का निरीक्षण करेंगे सीआरएस

सीआरएस 25 अक्टूबर को मुंबई से पठानकोट एक्सप्रेस से रात 10 बजे ग्वालियर आएंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर को वह सुमावली से जौरा के रूट का निरीक्षण करेंगे। इसी दिन शाम 7:07 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से इटारसी के लिए रवाना हो जाएंगे। सीआरएस के निरीक्षण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस रूट पर चरणबद्ध तरीके से ट्रैक का काम किया जा रहा है।

सुमावली तक ट्रैक तैयार मेमू ट्रेन का संचालन

पहले चरण में रायरू से सुमावली तक ट्रैक तैयार करने के बाद मेमू ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दिन में तीन फेरे ग्वालियर से सुमावली के बीच लगा रही है। दूसरे चरण में सुमावली से कैलारस तक ट्रैक तैयार किया जाना है, जिसमें जौरा तक काम पूरा हो चुका है। सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही मेमू ट्रेन को जौरा तक बढ़ाया जाएगा। रेलवे बोर्ड द्वारा ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेन को टुकड़ों में अलग-अलग स्टेशन तक चलाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.