Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हवा का रुख बदलने से शहर में 2.8 डिग्री बढ़ा रात का तापमान

28

भोपाल।अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। जिसके चलते राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सोमवार के न्यूनतमत तापमान की तुलना में 2.8 डिग्री सेल्सयस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में मौजूद है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से राजधानी में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है, जबकि प्रदेश में कहीं-कहीं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से तापमान में मामूली उतार चढ़ाव बना हुआ है। दक्षिणी हवाएं चलने के कारण मंगलवार को रात का तापमान सोमवार के न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य रहा था। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.