Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ... Gangrel Dam All 14 Gates Open: उफान पर गंगरेल बांध का मनोरम दृश्य देखने उमड़े लोग; प्रशासन ने जारी क... Janjgir News Today: पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक में नशेड़ी शिक्षकों पर गाज; कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक...

22 साल बाद निगम आया और मुझसे शव वाहन का उद्घाटन करवा रहे, इंदौर में बोले कैलाश विजयवर्गीय

56

इंदौर। मैं 22 साल बाद नगर निगम में आया हूं और आप मुझसे यहां शव वाहन का उद्घाटन करवा रहे हैं। यह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और इंदौर के पूर्व महापौर कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को कही। वह शहर में विभिन्न सेवाओं का शुभारंभ करने के लिए यहां आए थे। इस समय उन्होंने मजाकिया लहजे में यह बात कही।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश में शहर में किए जा रहे विकास कार्यो की श्रृंखला में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम परिसर में विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण तथा नवीन स्वच्छता वाहन, चलित रसोई वाहन एवं मोक्ष रथ सुविधा का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय के अलावा जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला मौजूद थे। इससे पहले वह नगर निगम मुख्यालय स्थित महापौर कक्ष में पहुंचे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही महिला दिवस पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान मजाकिया लहजे विजयवर्गीय की बात ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि इंदौर से कोई महिला चुनाव लड़े, तो शंकर लालवानी का टिकट कट सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.