Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स...

घर के अंदर इस हालत में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जानें क्या है मामला

21

धार। धार के पॉश कॉलोनी श्री कृष्णा कॉलोनी में रात करीब 11:00 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें एक महिला की अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से निर्ममता से महिला की हत्या कर दी। महिला का नाम आरती मकवाना है जो कि एक निजी स्कूल में टीचर थी। महिला अपने घर में अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी, जो की घटना के समय घर से बाहर था।

 बताया गया कि महिला का शव पलंग पर पड़ा हुआ था और महिला के दोनों हाथ बंधे हुए था। वहीं चारों ओर खून बिखरा हुआ था। किसी अज्ञात हमलावर ने मौका पाकर महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं मामले में बताया कि महिला का पति रवि मकवाना विदेश में नौकरी करता है और छुट्टियों के समय ही घर आता है। वहीं महिला की हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.