Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

9वीं क्लास की छात्रा के सिर में उठा दर्द फिर हो गई मौत, शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

42

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक 9वीं क्लास की छात्रा का ब्लड प्रेशर बढ़ने से मौत हो गई। 17 साल की हेमलता केवट के सिर में अचानक दर्द हुआ देखते ही देखते छात्रा की की तबियत बिगड़ने लगी। ये देख परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल के लिए निकले। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जैसे ही छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ। छात्रा की मौत का कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज बना। ये खुलासा शोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। मृतिका हेमलता केवट इंदौर के समीप सांवेर की रहने वाली थी। हालांकि पोस्टमॉर्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.