Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

किसानों से किया वादा पूरा करे सरकार, 2700 रुपये में प्रति क्विंटल खरीदा जाए गेहूं

36

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने प्रदेश के किसान, महिलाओं और युवाओं से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर रही है। दो हजार 700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का वादा किया था लेकिन जो अधिसूचना जारी हुई है, उसमें मूल्य दो हजार 250 रुपये बताया गया है।

यह किसानों के साथ धोखाधड़ी है, जिसका कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से चर्चा में कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि न तो किसानों को धान का तीन हजार 100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिया गया और न ही सभी लाड़ली बहनों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिला है। भर्ती परीक्षाओं के परिणाम अब तक घोषित नहीं हुई और न ही गड़बड़ियों की जांच ही हुई है। यह सीधी-सीधी धोखेबाजी है, जिसका हर स्तर विरोध किया जाएगा।

जब समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी होगी, तब उपार्जन केंद्रों पर प्रदर्शन होंगे और विधानसभा में भी विरोध दर्ज कराया जाएगा। सड़कों पर लिए जा रहे टोल टैक्स को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जो भी सड़क बनाते हैं वह बिना टोल टैक्स के नहीं बनती है। प्रत्येक 60 किलोमीटर चलने पर टोल टैक्स चुकाना होता है। जबकि, केंद्र सरकार आम जनता से जीएसटी के माध्यम से जो कर लेती है, उससे सड़क, पुल-पुलिया बनाई जाती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.