Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव...

WPL शेड्यूल का ऐलान! महिला प्रीमियर लीग के मैचों की तारीखें जारी, फाइनल मैच छुट्टी के दिन नहीं होगा, फैंस को बड़ा झटका

31

WPL 2026 Schedule: बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के बाद अब इस टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट के शेड्यूल ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि पहली बार ऐसा होगा जब इतनी बड़ी लीग का फाइनल छुट्टी के दिन नहीं होगा. बीसीसीआई ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक टूर्नामेंट का एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला वीक-डे पर खेला जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबला 3 फरवरी को है, उस दिन मंगलवार है. वहीं फाइनल मैच 5 फरवरी को है और उस दिन गुरुवार है. इस बार ये टूर्नामेंट सिर्फ नवी मुंबई और वडोदरा में होगा.

WPL 2026 में होंगे 2 डबल हेडर

28 दिनों तक चलने वाले इस WPL सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. दो डबल हेडर मुकाबलों को छोड़कर सभी मैच शाम को 7 बजे से खेले जाएंगे. नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम शुरुआती राउंड और पहले दो डबल-हेडर मैचों की मेजबानी करेगा, जिसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा भाग वडोदरा में खेला जाएगा. वडोदरा में ही प्लेऑफ और फाइनल मैच होगा.

WPL 2026 का पूरा कार्यक्रम

  1. 9 जनवरी– मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
  2. 10 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  3. 10 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
  4. 11 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  5. 12 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
  6. 13 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  7. 14 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
  8. 15 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
  9. 16 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  10. 17 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
  11. 17 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्सबनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
  12. 19 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वडोदरा
  13. 20 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  14. 22 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
  15. 24 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  16. 26 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  17. 27 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  18. 29 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
  19. 30 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  20. 1 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
  21. 3 फरवरी- एलिमिनेटर, वडोदरा
  22. 5 फरवरी- फाइनल, वडोदरा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.