Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर की अनूठी पहल, अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर राममय होगा पूरा शहर

33

इंदौर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह है। मगर स्वच्छता में देश में नंबर वन इंदौर नगर निगम ने अनूठी पहल करते हुए पूरे शहर को राममय करने की तैयार कर ली है। यह उत्सव एक सप्ताह तक चलेगा।

15 से 22 जनवरी तक शहर के सभी शापिंग माल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बड़े बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर राम मंदिर की प्रतिकृति लगाई जाएगी। संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर इस दौरान विशेष रोशनी भी की जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस संबंध में शापिंग माल, बड़े बाजार, व्यावसायिक संस्थान संचालकों को पत्र जारी कर कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भव्य मंदिर का लोकार्पण राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। सभी अपने संस्थान में राम मंदिर की थर्माकोल की प्रतिकृति स्थापित करें और संस्थान पर विशेष रोशनी भी करें।

पत्र में भार्गव ने कहा है कि तिरपाल से भव्य मंदिर में रामलला की पुनर्स्थापना के महाआयोजन पर शहरवासियों के उत्साह और श्रद्धा को देखते हुए सभी शापिंग माल, बड़े बाजार, व्यावसायिक संस्थान की सहभागिता की आवश्यकता है। जिस तरह दीपावली पर्व पर हम सभी घरों में दिए प्रज्जवलित कर रोशनी करते हैं और खुशियां मनाते हैं, उसी तरह इस पावन अवसर पर भी इस महोत्सव में भागीदारी निभाएं।

नगर निगम करेगा मदद

महापौर ने कहा कि इंदौर उत्सवों का शहर है। कई अवसरों पर शापिंग माल, व्यावसायिक संस्थान और बड़े बाजारों में रोशनी कर सजावट की जाती है। शहर में कई कलाकार हैं जो थर्माकोल, गत्ते आदि से भव्य और बड़ी प्रतिकृतियां तैयार करते हैं। राम मंदिर की प्रतिकृति के लिए शापिंग माल, सार्वजनिक बाजार, व्यावसायिक संस्थान उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके बावजूद अगर किसी को परेशानी आती है तो निगम हर संभव मदद करेगा।

विश्राम बाग में स्थायी रूप से स्थापित की जा चुकी है राम मंदिर की प्रतिकृति

इसके पहले शहर के विश्राम बाग में राम मंदिर की प्रतिकृति स्थापित की जा चुकी है। राम मंदिर की यह प्रतिकृति 21 टन स्क्रैप से तैयार की गई है। 26 फीट चौड़ाई और 40 फीट लंबाई क्षेत्रफल वाली इस राम मंदिर प्रतिकृति की ऊंचाई 24 फीट है। इसे दो कलाकारों ने 20 वेल्डरों की मदद से करीब 65 दिन में तैयार किया है। राममंदिर की इस प्रतिकृति पर विशेष रोशनी की व्यवस्था भी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.