Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

मप्र में जय मीनेश कल्याण बोर्ड का गठन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी घोषणा

80

भोपाल। मध्‍य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप मध्य प्रदेश मीनेश कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। बोर्ड में अध्यक्ष व चार सदस्य होंगे। राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा मीनेश कल्याण बोर्ड के सचिवालयीन दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा।

यह बोर्ड मीना समाज के हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण, उद्यमिता संवर्धन, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप, व्यवसाय एवं उद्यम के लिए ऋण की व्यवस्था संबंधित विषयों से राज्य शासन को समय-समय पर अपनी अनुशंसाएं प्रेषित करेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने जुलाई माह में मुख्यमंत्री निवास पर हुए मीना समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में समाज को विभिन्न क्षेत्र में उन्नति के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जय मीनेश कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की थी।

बोर्ड के अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा देने और मीना समाज के लिए मध्य प्रदेश की ओबीसी सूची में आवश्यक संशोधन करने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने भगवान मीनेश की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश रखने की भी बात कही थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि टीआरआइ रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जिससे आवश्यक निर्णय हो। मीना समाज को आवश्यक प्रतिनिधित्व भी देने की बात की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.