Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुजरात: शराब पीकर किया एक्सीडेंट तो पुलिस ने घटनास्थल ले जाकर ऐसे सिखाया सबक

41

गुजरात के अहमदाबाद में एक कार चालक को एक्सीडेंट करना काफी भारी पड़ गया। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले कार चालक को घटनास्थल पर ले जाकर जमकर पीटा। दरअसल, मणीनगर इलाके में सोमवार को एक कार चालक ने शराब पीकर एक्सीडेंट किया था। इस दौरान फुटपाथ पर कुछ मौजूद लोग थे, हालांकि गनीमत रही कि उनकी जान बाल-बाल बच गई।

वहीं पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को पकड़ा और उसी जगह ले गए जहां उसने एक्सीडेंट किया था। पुलिस ने पब्लिक के सामने ड्राइवर को सबक सिखाया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया, अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी अहमदाबाद में 19 जुलाई की रात एक गाड़ी ने बड़ी संख्या में लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। वहीं, भीड़ ने 20 साल के गाड़ी चलाक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया था। तब भी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.