Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

वैश्विक बाजार में खाद्य तेल आपूर्ति को लेकर चिंता सोया तेल में मजबूती जारी

35

 इंदौर। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर खाद्यान्न और खाद्य तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ रही है। काला सागर मार्ग बंद होने की खबरें आ चुकी है। इससे सीबीओटी सोया काम्पलेक्स में मजबूती देखने को मिल रही है। रूस द्वारा यूक्रेन के अनाज टर्मिनलों पर हमले की खबर पर भी बाजार ने मजबूत प्रतिक्रिया दी है।

इधर, यूएसडीए ने 2.83 लाख टन सोयाबीन निर्यात निरीक्षण की सूचना दी, जो बाजार की उम्मीद के अनुरूप था। यूएसडीए अमेरिकी सोयाबीन की 55 फीसद को अच्छी से उत्कृष्ट स्थिति में रेटिंग देने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच मौजूदा स्थिति बनी रहती है तब तक बाजार मजबूत रहने की संभावना है। हालांकि, बातचीत की कोई भी खबर बाजार का रूख पटल सकती है। इधर, बारिश की वजह से मंडियों में सोयाबीन की आवक बेहद कमजोर हो रही है, जिससे प्लांट अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। इसके साथ ही सोयाबीन के दाम भी धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे है।

मंगलवार को सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव में करीब 40-50 रुपये की तेजी रही। वहीं, सोया तेल में भी मांग का दबाव अच्छा रहने और विदेशों में तेजी के कारण हाजिर बाजार में सुधार रहा। सोयाबीन तेल इंदौर 10 रुपये बढ़कर 980-985 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। मूंगफली तेल में मांग कुछ कमजोर रहने से भाव मे आंशिक नरमी रही। हालांकि, ज्यादा मंदी की गुंजाइश नहीं है। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन 4900, एवरेज 4700-4900, सरसों निमाड़ी 6300-6400, राइडा 4700-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1900, मुंबई मूंगफली तेल 1870, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 980-985, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 935-940, इंदौर पाम 950, मुंबई सोया रिफाइंड 980, मुंबई पाम तेल 900, राजकोट तेलिया 3030, गुजरात लूज 1925, कपास्या तेल इंदौर 955 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – प्रकाश 5085, खंडवा 5100, केएन एग्री 5151, श्रीमहेश ऑयल 5050, अंबिका कालापीपल 5025, बैतूल 5200, रामा 5000, एमएस साल्वेक्स 5150, प्रेस्ट्रीज 5100, अंबिका जावरा 5125, धीरेंद्र सोया 5125, अवी एग्रों 5100, धानुका 5150, एमएस पचोर 5100, नीमच प्रोटीन 5150, अमृत 5125, आरएच सीहोनी 5100, मित्तल 5100, सांवरियां 5157, रुचि 5050 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1675, बुरहानपुर 1675, अकोला 2575 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.