Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में फेरबदल 14 सीईओ का तबादला

41

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 14 मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का तबादला कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को 15 दिन के भीतर नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस सीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारी भारमुक्त माने जाएंगे। इसके साथ अधिकारियों के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

यहां देखें तबादले की लिस्‍ट

जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें हिमांशु गुप्ता जनपद पंचायत तखतपुर से अकलतरा, बीआर वर्मा जनपद पंचायत बिल्हा से कुरूद, सत्यव्रत तिवारी जनपद पंचायत अकलतरा से तखतपुर, कुमार सिंह जनपद पंचायत मस्तूरी से आरंग, किरण कुमार कौशिक जनपद पंचायत आरंग से सहसपुर-लोहारा, आरएस नायक जनपद पंचायत डभरा से लोहारा, प्रदीप प्रधान जनपद पंचायत पिथौरा से पथरिया, क्रांति ध्रुव जनपद पंचायत साजा से मगरलोड, राजेंद्र कुमार पडौती जनपद पंचायत खैरागढ़ से अभनपुर, रोशन भगत जनपद पंचायत खैरागढ़ से अभनपुर, प्रकाश मेश्राम जनपद पंचायत धमधा से गुरूर, पन्ना लाल धुर्वे जनपद पंचायत कर्वधा से साजा, संदीप शाह जनपद पंचायत मालखरौदा से पिथौरा, प्रज्ञा यादव जनपद पंचायत पामपढ़ से बरमकेला शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.