Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

“कपिल शर्मा के सेट पर क्यों नहीं पहुंचीं स्मृति मंधाना?”: क्या उस पुराने ‘हादसे’ की कड़वाहट आज भी बरकरार है?

139

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहीं स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना कपिल शर्मा के शो में नहीं गईं. नेटफ्लिक्स ने इस शो का ट्रेलर रिलीज किया है जिसमें टीम इंडिया की दूसरी खिलाड़ी तो हैं लेकिन मंधाना चौथे सीजन के आगामी एपिसोड के ट्रेलर से गायब थीं. इस शो का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है उसमें हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव और प्रतिका रावल नजर आ रही हैं. उनके अलावा हेड कोच अमोल मजूमदार भी शामिल हैं.

कृष्णा अभिषेक-किकू शारदा ने बांधा समां

भारतीय महिला टीम के साथ जो ट्रेलर रिलीज हुआ है उसमें सभी खिलाड़ी मेजबान कपिल शर्मा और हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा के साथ हल्के-फुल्के पल साझा करते और हंसी-मजाक करते नजर आ रही हैं. अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी इस ट्रेलर में नजर आ रहे हैं. सवाल ये है कि जब पूरी टीम वहां गई तो आखिर स्मृति मंधाना ने इस शो में शिरकत क्यों नहीं की. क्या उनके जीवन में हुआ वो हादसा इसकी वजह है? बता दें हाल ही में मंधाना की संगीतकार पलाश मुच्छल से शादी टूट गई थी.

मंधाना का अगला लक्ष्य

स्मृति मंधाना ने हाल ही में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और अब उनका अगला लक्ष्य महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी को फिर चैंपियन बनाना होगा. मंधाना आरसीबी की कप्तान हैं. इसके बाद अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप जीतना भी मंधाना की लिस्ट में होगा. फिलहाल स्मृति मंधाना श्रीलंता के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही हैं और दोनों ही मैचों में उनका बल्ला नहीं चला, वो 25 और 14 रन बनाकर आउट हो गईं. पिछली पांच पारियों में मंधाना के बल्ले से फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं निकला है. उम्मीद है कि तीसरे टी20 में ये इंतजार खत्म हो.

स्मृति मंधाना का करियर

मंधाना के करियर की बात करें तो उन्होंने 7 टेस्ट में 57.18 की औसत से 629 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं. वनडे में उन्होंने 48 से ज्यादा की औसत से 5322 रन ठोके हैं. उनके बल्ले से 14 शतक निकले हैं. मंधाना ने 155 टी20 इंटरनेशनल में 4021 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.