Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Political News: 'कोयला नहीं मिट्टी से बना हूं'; धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे डुमरी ... DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड...

प्रांतीय सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा, जैन समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान

45

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 3 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर झूला महोत्सव और चातुर्मासिक प्रवचनमाला होगी। इसके अतिरिक्त फोटोग्राफी प्रदर्शनी और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। भागवत कथा में संतों द्वारा भागवत की महिमा बताई जाएगी।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। छत्रीबाग में उनके प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखने वाले या उसमें करियर बनाने वालों को यदि बेहतर फोटोग्राफी के उदाहरण देखना हों तो सुबह 11 बजे बाद से देवलालीकर कला वीथिका जा सकते हैं। यहां गुजरात के फोटोग्राफर डिंपल कुमार पंचोली के 30 फोटो प्रदर्शित होंगे।

– दिगंबर जैन परवार सभा द्वारा समाज के प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं, शासकीय सेवाओं में उच्च पदों पर नियुक्त अधिकारियों एवं राष्ट्रीय खेलों में पुरस्कार प्राप्त छात्रों का सम्मान समारोह दोपहर 2 बजे से अंजनी नगर स्थित चंद्र प्रभु मांगलिक भवन पर आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी चयनित 131 छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिह्न व मेडल प्रदान किए जाएंगे।

– गुमाश्ता नगर स्थित तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान में 20 दिवसीय झूला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन भगवान के अलग-अलग लीलाओं के झूले सजाए जाएंगे। महोत्सव में 7 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे झूला दर्शन होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.