Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

T20 World Cup 2026 Prize Money: टूर्नामेंट से बाहर होकर भी मालामाल! जीत का खाता नहीं खुला, फिर भी ICC से मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

11

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ टीमों के लिए टूर्नामेंट का सफर निराशाजनक रहा. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें शामिल थीं और ग्रुप स्टेज के बाद 12 टीमें बाहर हो चुकी हैं. इनमें से 3 टीमें को जीत का खासा भी नहीं खोल सकीं. इन टीमों को ग्रुप स्टेज के चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. भले ही इन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन ये टीमें खाली हाथ नहीं लौटेंगी. इन देशों को भी इंटरनेशनल क्रिकेट आउंसिल की ओर से प्राइज मनी के तौर पर करोड़ों रुपए मिलेंगे.

इन टीमों को नहीं मिली 1 जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक भी मैच ना जीतने वाली टीमें ओमान, नामीबिया और कनाडा हैं. नामीबिया की टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप ए का हिस्सा थी. उसे भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं, कनाडा की टीम भी जीत का खाता नहीं खोल सकी, उसे साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और UAE की टीमों में हराया. दूसरी ओर, ओमान का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा, उसे जिम्बाब्वे, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के हाथों हार मिली. इनके अलावा सभी टीमों ने कम से कम 1 मैच में जीत दर्ज की.

बिना मैच जीते भी मिलेगा इतने करोड़ का इनाम

इन टीमों की जीत का खाता भले ही ना खुला हो, लेकिन आईसीसी की ओर से उन्हें प्राइज मनी मिलना तय है. दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले एडिशन में 9वें से 12वें स्थान के बीच रहने वाली हर एक टीम को 247,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए) दिए थे. वहीं, 13वें से 20वें स्थान तक की रैंकिंग वाली हर एक टीम को 225,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़) मिले थे. ऐसे में इन तीनों टीमों के कम से कम 2-2 करोड़ रुपए मिलना तय है.

ये एसोसिएट नेशन हैं, जो बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अनुभव हासिल करती हैं, और ICC की ओर से मिलने वाला यह इनाम उनके क्रिकेट विकास में मदद करता है. इसे वह अगले टूर्नामेंट की तैयारी, खिलाड़ियों के विकास और क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कर सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.