Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट...

रात को बिस्तर में दुल्हन संग दिखता दूल्हा, अगली सुबह सोया मिलता कोई और, दो महीने बाद…

47

शादी की पहली रात दूल्हा दुल्हन के लिए बेहद खास होती है. लेकिन क्या हो जब दुल्हन को पता चले कि सुहागरात उसके साथ पति नहीं बल्कि किसी और ने मनाई है. कोई भी महिला यह बर्दाश्त नहीं कर पाएगी. लेकिन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ऐसा ही हुआ है. दुल्हन के साथ दो महीने तक उसका पति नहीं बल्कि देवर सुहागरात मना रहा था. उसे शादी के बाद से ही रोज मिठाई देकर सुला दिया जाता. दुल्हन को जब शक हुआ कि उसके साथ कुछ तो गलत हो रहा है. एक दिन दुल्हन ने मिठाई नहीं खाई. अगले दिन उसने बिस्तर पर देवर को देखा तो दुल्हन के रोंगटे खड़े हो गए.

दुल्हन ने इस बारे में ससुराल वालों को बताया. लेकिन उल्टा उसे भी सभी कोसने लगे. पति ने भी उसका साथ नहीं दिया. दुल्हन फिर मायके आ गई. उसने देवर, पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. मामले में जांच जारी है. महिला का मेडिकल करवाया गया है.

शक्तिफार्म क्षेत्र की रहने वाली एक नई नवेली दुल्हन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अप्रैल में उसकी शादी यूपी के पीलीभीत निवासी एक युवक के साथ हुई थी. दुल्हन ने ससुराल में पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दुल्हन का आरोप है कि पति ने सुहागरात के दिन उसे केक में नशीला पदार्थ खाने को दिया था.

देवर बनाता था फिजिकल रिलेशन

नशीला पदार्थ खाने के बाद वह बेहोश हो गई थी. आरोप लगाया कि बेहोशी की हालत में देवर ने उसका रेप किया. पीड़िता ने बताया, जब वह सुबह उठी तो शारीरिक संबंध बनाने का अहसास हुआ. सुसुराल में फिर रोज रात को ऐसा होने लगा. दुल्हन ने गौर किया कि मिठाई खाने के बाद उसे होश नहीं रहता. कुछ भी याद नहीं रहता. कुछ तो गड़बड़ हो रही है. कई बार उसने बिस्तर के पास अगले दिन अपने देवर को देखा. पहले तो वो इसे नजरअंदाज करती रही. लेकिन दो महीने बाद जून महीने की एक रात उसने पति द्वारा दी गई मिठाई नहीं खाई.

पति चला जाता बाहर

पीड़िता ने बताया- आधी रात को उसका पति कमरे से बाहर चला गया. इसके बाद कमरे में देवर आकर अश्लील हरकतें करने लगा. लेकिन दुल्हन ने शोर मचाना शुरू कर दिया. ससुराल वाले सभी वहां आ गए. जब उसने इस बारे में उन्हें बताया तो उल्टा उन्होंने उसे ही धमकाना शुरू कर दिया. दुल्हन अगले ही दिन मायके चली गई. परिवार को पूरी बात बताई. कुछ दिन तक तो विवाहिता ट्रॉमा में ही रही. फिर अब जाकर उसने थाने में देवर, पति और ससुराल के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने कहा- हमने विवाहिता की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.