Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी की वादियों में लेंगे सात फेरे

25

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के जश्न में डूबी हुई है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. इस खिलाड़ी की शादी की तारीख भी सामने आ गई है. पहले यह चर्चा थी कि शादी नवंबर 2025 में होगी, लेकिन भारतीय टीम के शेड्यूल की वजह से इसे टाल दिया गया था. हालांकि, अब शादी की तैयारी जोरों पर हैं.

शादी करने जा रहा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव शादी करने जा रहे हैं. कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. शादी की तारीख 14 मार्च 2026 तय की गई है और यह शादी उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की जाएंगी. वहीं, विवाह के तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. इस रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, बॉलीवुड सितारे और उत्तर प्रदेश के बड़े राजनेता शामिल हो सकते हैं.

बता दें, कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और एलआईसी में नौकरी करती हैं. कुलदीप और वंशिका बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. इनकी सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई थी. शादी के कार्ड भी बांटे जा रहे हैं, कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप में खेला सिर्फ 1 मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप यादव को ज्यादा मौके नहीं मिले. उन्हें सिर्फ 1 मैच के लिए ही प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. हालांकि, ये मुकाबला सबसे बड़ा था, क्योंकि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे. उस मैच में उन्होंने 14 रन देकर एक विकेट लिया था और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.